Search

गुलावठी थाना परिसर में 74 लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी सम्पन्न

1,048 Views

गुलावठी। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ द्वारा मालो के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज 20 मई 2025 को थाना प्रभारी गुलावठी द्वारा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह व नायब तहसीलदार राजपाल सिंह की अध्यक्षता में थाना गुलावठी पर एमवी एक्ट/लावारिस में दाखिल 74 दो पहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया की गयी।

नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु जगह-जगह से बोली दाता उपस्थित हुए जिसमें से बोली के दौरान सभी वाहनों की अलग-अलग बोली लगायी गयी। जिसमें से एक बोलीदाता रईस निवासी पुराना बाजार हापुड द्वारा सर्वाधिक बोली 8 लाख रुपये लगायी गयी जो नीलामी उनके पक्ष में छोड़ी गयी।

[democracy id=”current”]

 

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment