Search

सिकंदराबाद: कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

249 Views

सिकंदराबाद: वीरेंद्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी में सोमवार को स्वर्गीय वीरेंद्र स्वरूप भटनागर की पुण्यतिथि के अवसर पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बुद्धदेव बाबू ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संचालन ताबिश और सदफ़ ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तीन से पाँच वर्ष आयु वर्ग में मॉडर्न एकेडमी की छात्रा मोइजरा ने प्रथम तथा वर्धमान जैन स्कूल के छात्र ऋषभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छह से दस वर्ष आयु वर्ग में वर्धमान जैन स्कूल की छात्रा कीर्ति प्रथम और मॉडर्न एकेडमी की छात्रा यशी द्वितीय स्थान पर रहीं।

ग्यारह से चौदह वर्ष आयु वर्ग में मॉडर्न एकेडमी की छात्रा अंशी ने प्रथम और साक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नो एज ग्रुप में जेएस कॉलेज के छात्र प्रशांत सैनी प्रथम और कुमकुम द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के संयोजक नितिन भटनागर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर ऐज़ाज़ुदीन, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण भटनागर, भूमेश्वर दत्त शर्मा, राजीव द्विवेदी, इम्तियाज़ आलम सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News