Search

रूकमणी देवी एडुकेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

704 Views

सिकंदराबाद। नगर के देवी मंदिर स्थित मौहल्ला खत्रीवाड़ा में स्थित रूकमणी देवी एडुकेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रबंधक घनश्याम सैनी और कोषाध्यक्ष माया सैनी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजकुमार सैनी (राजू सैनी) ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का मार्ग असफलताओं से होकर ही गुजरता है और इसी प्रकार अथक प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने सभी छात्रों से प्रेरणा लेते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों और छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की ऊर्जा और उमंग ने मंच को और भी रंगीन बना दिया।

परीक्षाफल के परिणामों में कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में वैष्णवी, माही, प्रिया, डेविड, खुशी, वेदिका, तानिया, वंशिका, साहिल और धीरज प्रमुख रहे। विद्यालय के टॉपर कक्षा सात के छात्र धीरज रहे, जिन्होंने 99.91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशाल सैनी और ज्योति सैनी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और स्टाफ का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सफलता की इस यात्रा को संभव बनाया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News