Search

पौधारोपण कर मनाया देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्मदिन – चौधरी प्रवीण भारतीय

1,207 Views

अन्ना हजारे का 88वां जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया

औरंगाबाद के मुढ़ी बकापुर में अन्ना हजारे के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रवीण भारतीय ने नेतृत्व किया।

बुलंदशहर: औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी बकापुर स्थित प्राइमरी स्कूल में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता बॉबी गुर्जर के नेतृत्व में देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे जी के 88वें जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि पिलखन, पीपल, पापड़ी, नीम, कनहेर आदि जैसे वृक्षों का रोपण कर समाजसेवा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे जी ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर जन-जन को जागरूक किया, जिससे RTI कानून, सशक्त ग्राम सभा, राइट टू रिजेक्ट और राइट टू रिकॉल जैसे महत्वपूर्ण अधिकार देशवासियों को मिले।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अन्ना हजारे के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज सुधार में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उन्होंने अन्ना हजारे जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की।

सुभाष भड़ाना, अमित मंडार, बॉबी गुर्जर, ललित मंडार, राहुल मंडार, लाला गुर्जर, प्रीत मंडार, जयश्री मंडार सहित कई अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News