Search

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पुरातन छात्र परिचय बैठक का भव्य आयोजन

774 Views

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर, सिकंदराबाद में पुरातन छात्र परिषद की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के 41 पूर्व छात्र भैया-बहनों ने भाग लेकर अपने भावनात्मक जुड़ाव और संस्मरणों को साझा किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती मेरठ प्रांत पूर्व छात्र परिषद के संयोजक तरुण बाटला रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय प्रताप सिंह, संभाग संयोजक, पूर्व छात्र परिषद गाजियाबाद संभाग की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अनिरुद्ध शास्त्री एवं पूरन दत्त शर्मा, विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष, पूर्व छात्र परिषद इकाई संयोजक आचार्य संजीव कुमार शर्मा एवं विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-बहनें मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उत्तर रेलवे में कार्यरत भैया लव भारद्वाज (इंजीनियर), मूलचंद कौशिक (सहायक अध्यापक, राजकीय सेवा), एडवोकेट गौरव पराशर सहित अमित कुमार, गौरव सोलंकी, विवेक यादव व बहन प्राची चौधरी ने मंच साझा करते हुए अपने अनुभवों को प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय के प्रति अपनी आस्था और गुरुजनों के योगदान को भावुकता के साथ याद किया।

बैठक के समापन पर विद्यालय के हाई स्कूल परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी पूर्व छात्र भैयाओं को सम्मानित किया गया।

यह आयोजन न केवल पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने का माध्यम बना, बल्कि शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान को पुनः स्थापित करने वाला भी रहा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News