Search

सिकंदराबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर संगोष्ठी आयोजित

549 Views

सिकंदराबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी, महिला सशक्तिकरण पर जोर, विशिष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

सिकंदराबाद: गुरुवार को सिकंदराबाद के ब्लॉक सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती स्मृति अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत को स्मरण कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

"अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी संगोष्ठी कार्यक्रम सिकंदराबाद में आयोजित"

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष किया गया। संगोष्ठी का संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री सुरेश चंद शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अहिल्याबाई एक ऐसी वीरांगना थीं जिन्होंने मातृभूमि और भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज के युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

"अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी संगोष्ठी कार्यक्रम सिकंदराबाद में आयोजित"

इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सामाजिक भागीदारी को अहम बताया गया।

"अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी संगोष्ठी कार्यक्रम सिकंदराबाद में आयोजित"

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति पुष्पेंद्र भाटी, अरविंद दीक्षित, पिंकी वोहरा, देवकरण, धर्मेंद्र कुमार समेत ब्लॉक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News