Search

ABVP ने लगाया तीन दिवसीय नि:शुल्क कावड़ सेवा शिविर, राष्ट्रहित में सतत सेवा संकल्प

Share Now :

WhatsApp
544 Views

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद इकाई द्वारा संचालित तीन दिवसीय नि:शुल्क कावड़ सेवा शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन मंडावरा स्थित आकाश पब्लिक स्कूल, गुलावठी रोड पर SFS (स्टूडेंट फॉर सेवा) प्रकल्प के माध्यम से किया गया, जो 20 जुलाई से 22 जुलाई तक चला।

जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों की ही नहीं बल्कि राष्ट्रहित के लिए भी कार्य करती है। उन्होंने बताया कि ABVP विभिन्न आयामों के माध्यम से समाज सेवा के कार्य करती है और SFS उन्हीं आयामों में से एक है।

पूर्व जिला सह-संयोजक प्रदीप बैसोया ने कहा कि देशभर में ABVP के कार्यकर्ता SFS प्रकल्प के माध्यम से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। यह संगठन सदैव देशहित और राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर नगर मंत्री महक सैनी, नगर अध्यक्ष अरविन्द कुमार नोहिया, नगर छात्रा प्रमुख प्रिया सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर सह मंत्री सचिन सैनी, नगर SFS प्रमुख टीना सैनी सहित दीपक, सुमित, आकाश, अंकुश, सरगम, गोरी, राघव, ध्रुव, अनिल बैसोया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में आने वाले कांवड़ियों को जल, फल, प्राथमिक उपचार और विश्राम की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में अनुशासन और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News