Search

सिकंदराबाद का शातिर लुटेरा पहासू में मुठभेड़ में गिरफ्तार,पुलिस ने बरामद किया असलहा,कारतूस और स्कूटी

542 Views

पहासू थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, लुटेरे राजीव जोशी को पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजीव जोशी पुत्र छोटेलाल, निवासी मोहल्ला सराय झाँझन, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) के रूप में हुई है।

घटना जटौला नहर पुलिया के पास की है, जहां पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति बरौली की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए पलड़ा झाल की ओर भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने एक बार फिर पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई। फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद सामग्री:

  • एक 30 बोर की पिस्टल
  • दो खोखा कारतूस
  • होंडा एक्टिवा स्कूटी (नंबर: यूपी 13 AZ 4827)

पुलिस के अनुसार:

गिरफ्तार आरोपी राजीव जोशी पर सिकंदराबाद थाने में लूट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

[democracy id=”current”]
Spread the love

Published On

Leave a Comment