Search

वीरेंद्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

1,049 Views
प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार, विज्ञान के प्रति उत्साह बढ़ाने की पहल

सिकंदराबाद: वीरेंद्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जे.एस. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्वप्ना उप्रेती ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजन ही भविष्य के वैज्ञानिकों की नींव रखते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम द्विवेदी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों और निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नईम एवं राजीव द्विवेदी शामिल रहे, जिन्होंने सभी मॉडल्स का गहन निरीक्षण कर निष्पक्ष रूप से परिणाम घोषित किए।

प्रदर्शनी के परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान: ऐमन, साबिर एवं राधिका

द्वितीय स्थान: हिबजा (कक्षा 10)

तृतीय स्थान: खालिजा (कक्षा 9)

इसके अतिरिक्त विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता दिखाने वाले प्रतिभागियों को पाँच संतुलन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद ताबिश के निर्देशन में संपन्न हुआ।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News