Search

बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर डीएम श्रुति ने की बैठक,दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

654 Views
बुलंदशहर में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि और मोहर्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। यात्रा मार्गों, गंगा घाटों और जुलूस रूट पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।

बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रावण मास की शिवरात्रि, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह हम सभी का साझा दायित्व है कि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए।

बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर डीएम श्रुति ने की बैठक, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम

डीएम ने कांवड़ यात्रा मार्ग, शिव मंदिरों और गंगा घाटों पर चल रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उप-जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि—

  • यात्रा मार्ग में आने वाली मांस की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
  • आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग की शराब की दुकानों को ढंका जाए और दुकानों पर शराब पीने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए।

गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं:

  • गहरे जल क्षेत्र में बैरिकेडिंग
  • संकेतक बोर्डों की स्थापना
  • गोताखोरों की तैनाती
  • सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था
  • महिलाओं के लिए कवर्ड चेंजिंग रूम
  • खोया-पाया केंद्र, मोबाइल शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर डीएम श्रुति ने की बैठक, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

मोहर्रम जुलूस के लिए भी तैयारी शुरू

बैठक में आगामी मोहर्रम को लेकर भी चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर पूर्व से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा। साथ ही, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी छोटी घटना पर भी तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम को हर घटना की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर डीएम श्रुति ने की बैठक, दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

डीएम श्रुति का सख्त संदेश

“सभी अधिकारी-कर्मचारी कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” – श्रुति, जिलाधिकारी बुलंदशहर


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment