Search

विधायक लक्ष्मीराज सिंह की मांग पर सिकन्द्राबाद और गुलावठी में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र

856 Views

विधायक लक्ष्मीराज सिंह की मांग पर सिकन्द्राबाद और गुलावठी में स्थापित होंगे किसान कल्याण केंद्र
किसानों को मिलेंगी बीज, तकनीकी और अनुदान की सुविधाएं

सिकन्द्राबाद: विधानसभा सिकन्द्राबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह की पहल रंग लाई है। उनकी मांग पर सरकार ने सिकन्द्राबाद और गुलावठी ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्रों की स्थापना के लिए कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है। यह केंद्र राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में बनाए जाएंगे।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सरकार को भेजे अपने पत्र में कहा था कि दोनों ब्लॉकों में किसानों की सुविधा हेतु कोई कृषि कल्याण केंद्र नहीं है, जिससे उन्हें बीज, खाद, दवा और तकनीकी जानकारी के लिए भटकना पड़ता है। अब सरकार की इस स्वीकृति से क्षेत्र के हजारों किसानों को राहत मिलेगी।

किसान कल्याण केंद्रों की खासियतें:

गेहूं, धान, मक्का, चना, मटर, मसूर, बाजरा, जौ, अरहर आदि पर 50% अनुदान

रासायनिक दवाओं पर 50% और जैविक दवाओं पर 75% अनुदान

50 किसानों के बैठने की क्षमता वाला सभागार, जहां कृषि तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

बीज और फसल रक्षा विभाग के कर्मचारी किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे

आधुनिक तकनीकों से किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने पर जोर

सरकार द्वारा जारी कार्यदायी संस्था की सूची में सिकन्द्राबाद और गुलावठी ब्लॉक भी शामिल हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और कृषक हित में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने केंद्र की स्वीकृति के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि “यह केवल एक शुरुआत है, क्षेत्र के किसानों की तरक्की के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News