सिकंदराबाद: जैन इंटर कॉलेज में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका अदिति आर्या ने विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम कराए और उनके लाभों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, आचार्य जनक ने योग दर्शन के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और प्रसन्नता का भी माध्यम है। उन्होंने कहा, “योग के अभ्यास से हम तनाव मुक्त, रोगमुक्त और संतुलित जीवन जी सकते हैं”
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय द्वारा आयोजित समर कैंप में भाग लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार जैन ने बताया, “समर कैंप और योग जैसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं और विद्यालय सदैव ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, समिति के सभी सदस्य, प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार सोलंकी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
