Search

सिकंदराबाद: एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 23 में से सिर्फ तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण

642 Views
सिकंदराबाद में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 23 शिकायतों में से केवल 3 का हुआ समाधान, बाकी पर विभागों को निर्देश।

सिकंदराबाद: तहसील सभागार स्थित एसडीएम कोर्ट में माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम संतोष जगराम की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवांगत पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, नायब तहसीलदार अंकित सिंह एवं देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम संतोष जगराम ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 राजस्व विभाग, 9 पुलिस विभाग, 2 नगर पालिका, 2 ब्लॉक, 3 विद्युत विभाग और 1 आपूर्ति विभाग से संबंधित थीं।

इनमें से मौके पर केवल 2 राजस्व विभाग और 1 पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का ही समाधान हो सका।

शेष 20 लंबित शिकायतों को लेकर एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment