Search

सिकंदराबाद: तीन नलकूपों से कॉपर के तार चोरी, 10 माह में तीसरी वारदात

Share Now :

WhatsApp
526 Views

सिकंदराबाद : औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव किशनपुर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग नलकूपों से कॉपर के तार चुरा लिए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

पीड़ित किसानों वीरेंद्र कुमार कौशिक, बनवारी लाल और संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि नलकूपों से कीमती कॉपर तार चोरी हो गया है, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पिछले 10 महीनों में यह तीसरी चोरी की घटना है, जिससे ग्रामवासियों में आक्रोश है।

किसानों ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News