Search

नगर पालिका में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

800 Views
सिकंदराबाद में महान समाज सुधारिका को दी गई श्रद्धांजलि

सिकंदराबाद: शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सभागार में महान समाज सुधारिका एवं जनसेविका माता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक विशेष स्मृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता ने की, जबकि संचालन केशव दीक्षित द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डी.के.शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी महिला सशक्तिकरण और न्यायप्रिय शासन का प्रतीक है। उन्होंने जनमानस को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, ऊषा बंसल, सुरेश चंद शर्मा, अरविंद दीक्षित, हेमंत शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, अनिरुद्ध शास्त्री, अवनीश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी डॉ.अश्विनी कुमार तथा नरेंद्र सैनी सहित अन्य सम्माननीय जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन, उनके द्वारा किये गए सामाजिक सुधारों और महिलाओं के उत्थान हेतु किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की गई।

कार्यक्रम में समापन के दौरान मुख्य अतिथि डीके शर्मा द्वारा नारी शक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News