Search

सिकंदराबाद: नगर पालिका बोर्ड बैठक में अतिक्रमण पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, ट्रैक्टर चोरी और भ्रष्टाचार पर मचा हंगामा

943 Views

सफाई,भ्रष्टाचार और महिला सभासदों की अनदेखी पर सवाल,बोर्ड बैठक में उठा ट्रैक्टर चोरी का मुद्दा

सिकंदराबाद: नगर पालिका परिषद परिसर में बुधवार को चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित और अधिशासी अधिकारी डॉ.अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर विशेष चर्चा हुई और इस विषय पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। नगर में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या जटिल बनी हुई थी, जिस पर अब सख्त कार्रवाई के संकेत मिले हैं।

सभासदों ने उठाई नगर की समस्याएं

बैठक के दौरान वार्ड 9 की सभासद ऊषा शर्मा ने नगर की खराब सफाई व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर बैठक में यह मुद्दा उठाया जाता है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वहीं, वार्ड 24 के सभासद रवि प्रजापति ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर पर शिकायतें करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती और न ही सभासदों की बात को महत्त्व दिया जाता है।

फिर उठा ट्रैक्टर चोरी का मामला

वहीं वार्ड नंबर 13 के सभासद संजय यादव ने नगरपालिका के चोरी हुए ट्रैक्टर का मुद्दा दोबारा उठाया और FIR दर्ज कराने की मांग की। इस पर चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित और अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिकंदराबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक में अतिक्रमण पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास,

महिला सभासदों के साथ भेदभाव का आरोप

बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि हर बार बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले चेयरमैन पुरुष सभासदों के साथ अलग कमरे में विशेष चर्चा करते हैं, जबकि महिला सभासदों को हॉल में अकेले बैठना पड़ता है। इस रवैये को लेकर महिला सभासदों में रोष देखा गया।

सिकंदराबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक में अतिक्रमण पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास,

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment