Search

पालिका की अनदेखी से वार्ड 24 की हालत बदतर गुर्जर कॉलोनी के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान,समाधान की गुहार बेअसर

813 Views

सिकंदराबाद: नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 24 अंतर्गत गुर्जर कॉलोनी के निवासियों का जीवन नगरपालिका की अनदेखी के चलते बदहाल हो चुका है। क्षेत्रवासी कच्ची गलियों और नालियों से हो रहे जलभराव व गंदगी के चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।स्थानीय निवासी सागर कुमार, रामपाल सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार, रग्गा मावी, बब्लू सैनी, अर्जुन सिंह, नेत्रपाल सिंह और शिवकुमार सिंह ने बताया कि दो दशक से अधिक समय से क्षेत्र में जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन ठप हो जाता है।

निवासियों का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय विधायक, पालिकाध्यक्ष और वार्ड मेंबर को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। केवल आश्वासन मिलते रहे, जबकि जमीन पर हालात जस के तस हैं। लोगों ने बताया कि गली-मोहल्लों में फैली गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने पालिका अधिशासी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द से जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment