Search

सिकंदराबाद: मिठाई विक्रेता पर जानलेवा हमला, दो राउंड फायरिंग कर फरार हुए हमलावर

1,802 Views

सिकंदराबाद : नगर के मिठाई विक्रेता सनी गोयल पर शुक्रवार रात एक सुनियोजित हमला हुआ, जिसमें उनकी जान लेने की कोशिश की गई। यह सनसनीखेज़ वारदात जी.टी. रोड स्थित लाला का ढाबा के पास रात करीब 10:45 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, सनी गोयल को उनके मित्रों ने खाने पर बुलाया था। तभी अचानक लव तायल पुत्र सुनील तायल, राजू वर्मा,धमरु गुर्जर अपने दर्जनभर साथियों के साथ मौके पर आ धमके और व्यापारी सनी गोयल के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख होटल स्टाफ ने सनी गोयल को एक पास के ब्यूटी पार्लर में छिपने में मदद की,लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देते हुए दो राउंड फायरिंग कर दी।

सनी गोयल ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इस हमले के बाद नगर के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News