Search

सिकंदराबाद में अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp
739 Views

सिकंदराबाद: पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात को की गई इस कार्रवाई में दोनों आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े गए, जो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

खुर्जा गेट पुलिस चौकी इंचार्ज शिव शंकर के अनुसार, गश्त के दौरान ग्राम मुकंदगढ़ी की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मंगल पुत्र नरेंद्र उर्फ लाला, निवासी ग्राम जौली, थाना सिकंदराबाद बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।

इसी क्रम में पुलिस ने सुभाष शर्मा पुत्र संदीप शर्मा, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना सिकंदराबाद को निजामपुर बम्बे से फरीदपुर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment