Search

सिकंदराबाद: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाला गया विजय जुलूस, भारतीय सेना को किया नमन

Share Now :

WhatsApp
755 Views

सिकंदराबाद: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिकंदराबाद इकाई द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर एक भव्य विजयी जुलूस निकाला गया। यह जुलूस हनुमान चौक से शुरू होकर दनकौर तिराहे होते हुए परशुराम चौक तक निकाला गया। जुलूस के माध्यम से युवाओं ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य को नमन किया।

तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी ने इस अवसर पर कहा, “भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को करारा जवाब दिया है। इससे पूरे देश में गर्व और खुशी की लहर है। आज पूरा भारत सेना और सरकार के साथ खड़ा है। यदि देश को छात्रों की जरूरत पड़ी, तो वे भी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।”

इस आयोजन के दौरान छात्रों ने पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया और भारत माता के जयघोष लगाए। अभाविप ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहसिक कदमों को सलाम करते हुए अपने पूर्ण समर्थन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमन यादव, जयदेव यादव, राज भाटी, निहाल चौधरी, अमन, आहाद, सुन्दर पांचाल, चिंटू, लड्डू, यशपाल, सुमित, अध्यन वत्स, मनीष कुमार, मोहित कुमार, कुश, निशु, शेखर, लकी, यश, प्रियांशु, करन, कनिक और अनुज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment