Search

सिकंदराबाद: शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, खाली मकान में मिला शव

Share Now :

WhatsApp
604 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव गफूरगढ़ी में शनिवार की रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलजीत के रूप में हुई है, जिसका शव गांव के एक सुनसान पड़े मकान में बरामद हुआ। शव के पास खून के निशान थे और कान के पास गहरी चोट का निशान पाया गया।

परिजनों ने जताया हत्या का शक

मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम को बलजीत ने उस युवक के साथ शराब पी थी, जिसके कुछ घंटों बाद उसका शव खाली मकान में मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस की टीम ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment