Search

सिकंदराबाद: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ का प्रदर्शन,आतंकवाद का पुतला फूंका

243 Views

सिकंदराबाद: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ (किसान मोर्चा) के प्रदेश महामंत्री हरेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुर्जा गेट पुलिस चौकी के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरेंद्र प्रजापति के साथ अनुज कुमार, राहुल कुमार, राकेश कुमार, गौरव सैनी, अनिकेत सैनी, जितेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News