Search

सिकंदराबाद: व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

237 Views

सिकंदराबाद: पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार शाम सिकंदराबाद के बड़ा बाजार सहित अन्य बाजारों के व्यापारियों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियाँ लेकर व्यापारियों ने बाजार से हनुमान चौक तक शांतिपूर्ण मार्च किया।

मार्च के समापन पर हनुमान चौक पर एकत्र होकर व्यापारियों ने हमले की कड़ी निंदा की और शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

व्यापारियों ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की

इस कैंडल मार्च में सुशील सर्राफ, सजल गर्ग, मनोज वर्मा, उज्ज्वल गोयल, वैभव वर्मा, सचिन, सौरभ गर्ग, अमन वर्मा, रिंकू वर्मा, राजेश वर्मा समेत सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment