Search

बुलंदशहर: युवक की सिर पर वार कर हत्या, एक घायल, पुलिस कर रही जांच

544 Views

बुलंदशहर: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कालिंदी कुंज में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस इस घटना को आपसी मारपीट का मामला मानकर जांच में जुट गई है।

मंगलवार रात लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कालिंदी कुंज इलाके में मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्हें दो युवक अनुज (35 वर्ष) पुत्र मदनलाल सिंह निवासी चमन विहार और शोभित — गंभीर हालत में मिले। दोनों को तुरंत जटिया अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शोभित की हालत नाजुक होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि चमन विहार में आयोजित देवी जागरण से अनुज, शोभित और शिवम कालिंदी कुंज की ओर आए थे। इसके बाद मारपीट की घटना की सूचना मिली। मौके से अनुज मृत और शोभित घायल मिले, जबकि शिवम लापता है। पुलिस अब शिवम की तलाश कर रही है, ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है, और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News