Search

श्वेता शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

Share Now :

WhatsApp
211 Views

सिकंदराबाद- नगर स्थित जे एस पी.जी.कॉलेज की शिक्षिका श्वेता शर्मा को शोभित विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया।
शनिवार को जे.एस. पी0जी0 कॉलेज में कार्यरत शिक्षिका श्वेता शर्मा को शिक्षाशास्त्र विषय में शोध करने पर शोभित विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ.सुरक्षा बंसल के निर्देशन में सामाजिक नेटवर्किंग साइट्स के संदर्भ में उच्च शिक्षा में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के समायोजन, अध्ययन आदतों एवं शैक्षिक निष्पादन का समीक्षात्मक अध्ययन विषय पर पूर्ण किया। डॉ.सुरक्षा बंसल वर्तमान में शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ में एसोसिएट प्रोफेसर,शिक्षाशास्त्र विभाग के पद पर कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर स्वप्ना उप्रेती, सचिव नितिन भटनागर एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News