Search

आंधी में गिरे पेड़ के नीचे दबने से घायल रिक्शा चालक की मौत

Share Now :

WhatsApp
198 Views

सिकंद्राबाद: मंगलवार शाम आंधी और बारिश से दादरी गेट पुलिस चौकी में खड़े वर्षों पुराने नीम का पेड़ हाईवे पर गिर गया था,जिसमें दो लोग दब कर घायल हो गए थे। घायलों में से एक को उपचार के लिए दिल्ली भेज दिया गया था शुक्रवार को घायल ने दम तोड़ दिया,जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

सिकंदराबाद दादरी गेट पुलिस चौकी परिसर में काफी पुराना नीम का पेड़ खड़ा था। चार दिन पूर्व आंधी और बारिश आने से अचानक पेड़ टूटकर नगर हाईवे पर गिर पड़ा था। जिसके नीचे रिक्शा चालक सलीम समेत दो लोग दब गए थे। पुलिस ने दोनों लोगों को निकलवा कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। जिसमें चौधरीवाड़ा निवासी सलीम (35) पुत्र यामीन को गंभीर हालत होने पर दिल्ली रेफर कर दिया था। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ की चपेट में आने से घायल सलीम का उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई,जिसकी सूचना मृतक के परिजनों ने कोतवाली में दी। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक रिक्शा चालक सलीम का फाइल फोटो
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News