Search

सीएम की रैली को लेकर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Share Now :

WhatsApp
336 Views

सिकंदराबाद – विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने 18 अप्रैल को सीएम की होनी वाली रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत विधायक ने क्षेत्र के गांव नगला बंशी, गांगरौल, चोला, अगराई, धमेडा नारा, फ़ौलादपुर सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
विधायक ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास वाली सोच के साथ प्रदेश का एक समान विकास करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। शहर की तर्ज पर गांव का विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। गांवों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया की 18 अप्रैल को रैली में पहुंच कर मुख्यमंत्री के विचार सुनें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर इसे सफल बनाये।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment