Search

सिकंद्राबाद: गैस लीकेज से दो युवकों की गयी जान,फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा,सीएम योगी ने लिया संज्ञान

1,717 Views

सिकंदराबाद: बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीसरे को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस बल के साथ डीएम,एसएसपी मौके पर पहुंचे। वहीं मृतकों के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

सिकंद्राबाद: गैस लीकेज से दो युवकों की गयी जान,फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार,फैक्ट्री में ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान बॉयलर में गैस सिलेंडर लगाने के दौरान अधिक मात्रा में गैस का रिसाव होने के कारण गुलावठी क्षेत्र के गांव बसाईच निवासी सत्येंद्र (26), संभल निवासी अंशुल चौहान(28), माधोगढ़ी निवासी गिरीश बेहोश हो गए। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नोएडा के कैलाश से फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सत्येंद्र व अंशुल चौहान की मौत हो गई।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सूचना पर पहुंचे सत्येंद्र के परिजनों ने शव को फैक्टरी पर लाने और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी अभी पूर्णरूप शुरू नहीं हुई, सिर्फ ट्रायल चल रहा है, इसी दौरान हादसा हो गया।

डीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद एसएसपी के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री में जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ? डॉक्टर के परीक्षण के बाद जो रिपोर्ट आएगी,उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक्सपर्ट की टीम फैक्ट्री पर पहुंचकर हादसे की जांच करेगी। डीएम ने बताया कि अभी तो फैक्ट्री चालू स्थिति में नहीं लग रही है। फैक्ट्री मालिकों को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में गैस रिसाव की दुर्घटना पर दुःख जताते हुए राहत कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद बुलंदशहर में गैस रिसाव की दुर्घटना में हुई जनहानि पर दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। महाराज जी ने राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment