Search

सिकंद्राबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस; एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस,8 शिकायतों में किसी का भी नही हुआ निस्तारण

911 Views

मौके पर आई 8 शिकायतों में से किसी का भी नहीं हुआ निस्तारण

सिकंदराबाद: क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को किसी कारण से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं हुआ,जिसके चलते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम संतोष जगराम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम संतोष जगराम,पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, खंड विकास अधिकारी निशांत पांडे,तहसीलदार धर्मवीर भारती ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

मौके पर आई 8 शिकायतों में से किसी का भी नहीं हुआ निस्तारण

एसडीएम संतोष जगराम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 8 शिकायतें मोके पर आयी। जिसमें 3 राजस्व, 4 पुलिस विभाग तथा 1 नगरपालिका विभाग से संबंधित शिकायतें आयी। संपूर्ण समाधान दिवस में मोके पर आई 8 शिकायतों में से किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।

मौके पर आई 8 शिकायतों में से किसी का भी नहीं हुआ निस्तारण

वहीं एसडीएम संतोष जगराम ने सभी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के दिशा निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम संतोष जगराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, बीडीओ निशांत पांडे, तहसीलदार धर्मवीर भारती के अलावा सभी विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News