Search

शिक्षक के घर चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp
244 Views

सिकंदराबाद – कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन में चोरों ने शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के भाई नरेंद्र यादव के मकान से  25 तोले सोना एवं 50,000 की नगदी चोरी कर ली थी जिसका खुलासा एएसपी राजकुमार मीणा के किया।आपको बताते चलें कि गांव सिरोधन निवासी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के भाई नरेंद्र यादव के मकान से चोरों ने  25 तोले सोने के आभूषण एवं 50,000 की नगदी चोरी कर ली थी। 14 फरवरी को उनके भाई की बेटी की बारात आनी थी। उनके भाई के घर में संगीत का कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें सभी लोग संगीत कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। जब परिजन कार्यक्रम से वापस लौटे तब उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली प्रभारी एएसपी राजकुमार मीणा ने उक्त घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में आरोपी अभियुक्त विनोद उर्फ कालिया पुत्र देवेंद्र निवासी ग्राम सिरोधन,थाना सिकंदराबाद को गेसुपुर चौराहा गुलावठी रोड सिकंदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो सोने के गले के सेट, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन ,एक सोने की कंडी, दो जोड़ी झाला ,एक जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन सोने की कान की बाली, 4800 रुपए नगद, एक  तमंचा 315 बोर मय 03 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News