Search

श्रमिकों ने ली मतदान करने की शपथ

Share Now :

WhatsApp
182 Views

सिकंदराबाद – शनिवार को देश में आगामी लोकसभा निर्वाचन में एक जिम्मेदार नागरिक होने के स्वरुप, मैसर्स श्री सीमेंट लिमिटेड (यू. पी. ग्राइंडिंग यूनिट ) औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में प्रबंधन एवं श्रमिक वर्ग ने उक्त निर्वाचन में अपने मतदान के प्रति संकल्पित रहकर मतदान में भाग लेने हेतु मतदाता शपथ कार्यक्रम में भाग लेकर शपथ ली, कि हम सभी भारत के नागरिक अपनी पूर्ण निष्ठा एवं आस्था से निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर बिना प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें । उक़्त मताधिकार शपथ कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक अमित कौशल द्वारा सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को अपने मताधिकार के प्रयोग करने हेतु जाग्रत किया I कार्यक्रम में सभी स्टाफ एवं श्रमिकों ने भाग लिया एवं अमित पराशर, मुनीश , अजय शर्मा , मुरलीमनोहर वर्मा, विजय दिमान आदि उपस्थित थे

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News