206 Views
सिकंदराबाद: श्री श्याम परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को भव्य निशान यात्रा निकली गयी। यह यात्रा चौकी खुर्जा से प्रारंभ होकर संकीर्तन स्थल तक पहुंची। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया,जिससे माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। यात्रा के दौरान,श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे नगर में श्याम भक्ति की गूंज सुनाई दी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर श्याम सेवादार नितिन शर्मा, अनूप वत्स,कुलदीप गोयल,संजय धामा,जानी चौधरी,कृष्णा सिंघल,प्रदीप गोयल,अर्पित,आयुष मौजूद रहे।