सिकंदराबाद। नगर में रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के माध्यम से श्री आदर्श राधिका कृष्ण लीला मंडल एवं रामलीला मंडल वृंदावन धाम द्वारा सेतु बंध रामेश्वरम और अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। भगवान राम ने लंका में अंगद को दूत बनाकर भेजा।

लंका में जाकर अंगद ने सारी बात रावण को समझाई, लेकिन उसके समझ में नहीं आई और उसने वहां पर अपना पैर जमाया और कहा कि अगर मेरा पैर किसी ने उठा दिया तो मैं वापस चला जाऊंगा। लंका पति रावण ने हजारों वीर योद्धाओं को बुलवाया और अंगद का पैर उठाने को कहा, लेकिन कोई भी योद्धा अंगद का पैर नहीं हटा सके।

सभी लंका पति रावण पैर हटाने चला तो अंगद ने अपना पैर खुद ही हटा दिया और बोला कि तुम मेरे चरणों में नहीं भगवान श्री राम के चरणों में जाओ वहीं तुम्हारा कल्याण होगा। यह कहकर अंगद वापस रामादल में आ गया। लीला में दर्शकों ने खूब आनंद लिया। लीला में मंच का संचालन प्रभारी अरविंद दीक्षित ने किया। लीला में राहुल गुप्ता लोकेश कौशल व सेवादार राधेश्याम और अमन का पूर्ण सहयोग रहा।

