सिकंदराबाद। क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने रामवाड़ा में हो रही रामलीला मंचन के कार्यक्रम में जाकर मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम के बारे में कहा कि रामलीला का मंचन हो रहा है ।बहुत सुन्दर प्रस्तुति यहाँ पर होती है और यह एक अच्छा प्रोग्राम यहाँ आयोजित किया जाता है। 16 अक्टूबर को यहाँ पर रावण दहन का प्रोग्राम भी होगा। जितना भी हमारा पुलिस बल है वह यहाँ तत्परता से अपना कार्य कर रहा है। क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर स्वावलंबन व नारी सुरक्षा से प्रति जागरूक कर बताया कि जैसे यहाँ पर महिलाये भी काफ़ी संख्या में हैं एक तो कोई भी समस्या है तो महिला पुलिस बल भी यहाँ पर रहेगा। आपको कोई दिक्कत आ रही है तो आप पुलिस बल को अपनी समस्या बता सकते हैं। कोई कोई समस्या पैदा करता हैं। तो आप आकर बता सकते हैं। सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान में बताया कि मिशन शक्ति फेस 5 शुरू हो चुका है और इसमें महिला सशक्तिकरण स्वाभिलंबन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पुलिसकर्मी गाँव-गाँव जाकर चौपाल कर रहे हैं और स्कूलों में जाकर बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और जो पुलिस की तरफ से सुविधाएं महिलाओं और बच्चों को मिलती हैं। उसके बारे में जानकारी देते हैं। क्षेत्राधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को डरने की आवश्यक्ता नहीं है, आपको कोई भी समस्या है, तो आप थाने पर आ सकते हैं, हर थाने पर एक महिला हेल्प-डेक्स होता है। महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं, जो काफी प्रशिक्षित होती है और आपकी समस्या को समझ के उसका समाधान कराने के लिए तत्पर रहती है। साथ ही महिलाओं को आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और संबंधित अपराधों से सचेत किया।
मिशन शक्ति फेज-5: रामलीला के मंच से क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक
Share Now :
WhatsApp
Rohit Bansal
Other News
सिकंदराबाद: 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
January 31, 2026
सिकंदराबाद: जे.एस.(पीजी) कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई संत रैदास जयंती
January 31, 2026
सिकंदराबाद: विशेष अभियान के तहत,एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
January 31, 2026
