सिकंदराबाद – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जेएस पीजी कॉलेज का एमकॉम और एमए अंग्रेजी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।घोषित परिणाम में एमए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर में छात्रा राधिका और तोशीबा ने 72.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में श्रेया गोयल ने 80.5 प्रतिशत और तृतीय सेमेस्टर में तेजस्व मित्तल ने 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कॉलेज प्राचार्या डॉ स्वप्ना उप्रेती ने बताया कि एमए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर में छात्रा राधिका और तोशीबा ने 72.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, सहर ने 72.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और श्रद्धा ने 71.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वही एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में श्रेया गोयल ने 80.5 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम, श्रुति शर्मा ने 79 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय और जागृति पंवार ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। तृतीय सेमेस्टर में तेजस्व मित्तल ने 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, शहरिस परवीन ने 85 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा अनम सुहेब ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों सेमेस्टर में अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए है। कॉलेज प्रबंधक नितिन भटनागर ने शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
एमकॉम व एमए अंग्रेजी में छात्राओं ने मारी बाजी
Share Now :
WhatsApp
jninews
Other News
सिकंदराबाद: दो चोरी की बाइक के साथ आरोपी और तीन बाल अपचारी पकड़े
August 19, 2026
सिकंदराबाद: चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
August 16, 2026
सिकंदराबाद: हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
August 16, 2026
