Search

चोरी करने वाले शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, बोरवेल से मोटर निकालकर चोरी करते थे शातिर

503 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस की रविवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध असलहा, कारतूस, बाइक, चोरी करने के उपकरण व चोरी किया तांबे का तार बरामद कर लिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सन्तपुरा नहर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। रोकने पर वह नहीं रूके और गांव मोहम्मदपुर कलां की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो बदमाशों फायर कर दिया गया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश महेन्द्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जिसे घायलावस्था में दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। सीओ ने गिरफ्तार बदमाशों की पहचान महेन्द्र सिंह निवासी छोटी सराय थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, वीरेन्द्र और ऋषिपाल निवासी महाराजपुर कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का चोर है। जिनके द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रो में ट्यूबवेल से मोटर तार चोरी करने की लगभग 10 घटना करना स्वीकारा गया है।

बदमाशों से दो तमंचे, दो कारतूस, बाइक, प्लास, पेचकस, पाना, हथौड़ी, चाबी तथा 25 बंडल तांबे का तार बरामद किया गया।

Spread the love

Leave a Comment

Other News