344 Views
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर भटपुरा कट के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दादा-पोती को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुलंदशहर के मोहल्ला हरि एनक्लेव निवासी बाइक सवार धर्मवीर (65 वर्ष) और खुशी (17 वर्ष) सोमवार करीब 11 बजे गफूरगढ़ी गांव के पास स्थित आईटीआई में किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह बाईपास पर भटपुरा कट से मुड़ते वक्त तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
