Search

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना परिसर में सुनी गयी जनसमस्याएं

454 Views
*मौके पर आई दो शिकायतें, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

सिकंदराबाद। कोतवाली परिसर में चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों की शिकायतें आई। जिनमे से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।

फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) प्रखर पाण्डे व क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) आयुषी सिंह, थाना प्रभारी रवि रतन सिंह व अन्य अधिकारियों सहित फरियादी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Comment

Other News