Search

सिकंदराबाद में पकड़ी गई अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री, 20 लाख रुपये का सामान बरामद

738 Views

पटाखा फैक्ट्री में चल रही थी केमिकल की लैबोरेट्री

अवैध रूप से फैक्ट्री में पटाखा बनाने वाले 14 लोग गिरफ्तार

फैक्ट्री से भारी मात्रा में पटाखा,विस्फोटक सामग्री बरामद

सिकंदराबाद:  अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बुधवार की रात्रि औद्योगिक क्षेत्र मे कोतवाली पुलिस द्वारा एक सूचना के आधार पर एक बन्द पड़ी फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान मौके से चार महिला समेत 14 लोगों को अवैध पटाखे बनाते हुए गिरफ्तार किया। वही मौके से करीब 20 लाख का सामान बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों/अभियुक्तओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 10 पुरुष हुए चार महिला है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनिल पुत्र रघुवरदयाल निवासी ओम नगर थाना जनपद फिरोजाबाद,देवेन्द्र पुत्र हरि बाबू निवासी आजाद नगर थाना जनपद फिरोजाबाद ,पवन पुत्र राजकुमार निवासी आजाद नगर थाना जनपद फिरोजाबाद,विवेक पुत्र चन्द्रपाल निवासी आजाद नगर थाना जनपद फिरोजाबाद,मुकेश पुत्र भगवान सिंह निवासी ओम नगर थाना जनपद फिरोजाबाद,शीलू पुत्र दिनेश निवासी सोफीपुर थाना लाईनपार जनपद फिरोजाबाद,योगेश पुत्र वीरपाल निवासी यूनुसपुर निवासी नरसेना जनपद बुलन्दशहर,सूरज पुत्र धनीराम निवासी आजाद नगर थाना जनपद फिरोजाबाद,विकास पुत्र महाराज सिंह निवासी करबला थाना जनपद फिरोजाबाद,शैलेन्द्र पुत्र आनन्द पाल सिंह निवासी गांव देवरा थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर,ऊषा पत्नी रमेश निवासी सिनेमा चौक,लखनऊ चुंगी, हाडीपुरवा जनपद हरदोई,पुष्पा पत्नी श्रवण निवासी सिनेमा चौक, लखनऊ चुंगी,हाडीपुरवा जनपद हरदोई,मिताली पुत्री श्रवण निवासी सिनेमा चौक, लखनऊ चुंगी,हाडीपुरवा जनपद हरदोई,मोहिनी पुत्री अंकित निवासी सिनेमा चौक,लखनऊ चुंगी, हाडीपुरवा जनपद हरदोई है। उन्होंने कहां कि आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दीपावली पर पटाखे बचेकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु, पटाखों का निर्माण व भंडारण किया जा रहा था।

आरोपियों से बरामदगी
70 पेटी पोप पटाखे,148 करेट पटाखे,1000 कटटे बजरी,25 सफेद कट्टे छोटे गत्ते,57 प्लास्टिक के कट्टे रंग बिरंगा कागज,500 बडे गत्ते के कार्टन,3 रोल पैकिंग पालीथिन,6 कैन द्रव्य कैमिकल बरामद किए।

 

Spread the love

Leave a Comment