Search

सिकन्द्राबाद में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लोगों से मुलाकात की

458 Views

सिकन्द्राबाद: भाजपा सदस्यता अभियान के तहत विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नगर में जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के चलते हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।

विधायक ने लोगों को याद दिलाया कि भाजपा की सदस्यता हर छह साल में नवीनीकरण के नियम के तहत होती है। उन्होंने अपील की कि लोग 8800 002024 पर मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ले सकते हैं।

विधायक ने कहा कि भाजपा पूरे भारत में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ चल रही है। यह अभियान न केवल सदस्य संख्या बढ़ाएगा, बल्कि विभिन्न वर्गों को भाजपा से जोड़ने का एक प्रयास भी है। उन्होंने बताया कि पार्टी महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों, और पूर्व सैनिकों पर विशेष ध्यान दे रही है।

2014 के बाद से प्रधानमंत्री आवास, हर घर बिजली, हर घर नल, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना जैसी गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं के कारण लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं।

भारत की प्रगति के कीर्तिमान
उन्होंने गर्व से कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कृषि, उद्योग, व्यापार, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों से आधी आबादी की दशा में क्रांतिकारी सुधार आया है, और कौशल विकास योजनाओं का लाभ लेकर युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

इनकी रही उपस्थिति
सदस्यता अभियान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष त्रिवेश राम गुप्ता,पंडित सचिन शर्मा,अवनीश गुप्ता,केशवराम दीक्षित,गौरव भाटिया,अरुण प्रजापति, सोनू शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही,जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Spread the love

Leave a Comment