Search

तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद

365 Views
13 शिकायतों में से 3 का हुआ मौके पर निस्तारण

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी रेनू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, सुलभ गुप्ता, बीडीओ निशांत पांडे व अप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तुष्टि गुप्ता ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।


तहसीलदार धर्मवीर भारती ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 13 शिकायतें मोके पर आयी। जिसमें 6 राजस्व, 2 पुलिस, 2 विद्युत विभाग, 1 नगर पालिका, 1 आपूर्ति विभाग तथा 1 ब्लॉक से संबंधित शिकायतें आयी। जिसमें से राजस्व विभाग से 1, नगर पालिका से 1 तथा विद्युत विभाग से संबंधित 1 कुल मिलाकर 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

वहीं उपजिलाधिकारी रेनू सिंह ने बाकी 10 शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिये।

संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अंकित सिंह, सुलभ गुप्ता, बीडीओ निशांत पांडे, अप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तुष्टि गुप्ता के अलावा सभी विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Leave a Comment

Other News