Search

प्रॉपर्टी डीलर यामीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

358 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर यामीन सलमानी की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शूटर समेत तीन आरोपियों को मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गत रविवार को प्रॉपर्टी डीलर यामीन सलमानी की उस समय बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए साइकिल पर जा रहा था। मृतक के पुत्र बिलाल ने जेवर निवासी सलीम समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने लगातार दो दिनों में शूटर जावेद समेत तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गुरुवार की देर रात भटपुरा रोड गौशाला मोड़ से मुख्य आरोपी सलीम निवासी जेवर को अवैध हथियार के साथ चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रविरतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी सलीम निवासी मोहल्ला कम्मूवान द्वारा जमीन विवाद व अपनी पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा न ले जाने पर रंजिश मानते हुए षड्यंत्र रचकर दो लाख की सुपारी देकर प्रॉपर्टी डीलर यामीन सलमानी की हत्या करा दी थी।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News