Search

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या,मौके पर ही दर्दनाक मौत

780 Views

सिकन्द्राबाद। रविवार सुबह सिकंदराबाद में साइकिल से मोर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद हत्यारोपित फरार हो गया। वारदात उस समय हुई, जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद अनेक लोग पहुंचे तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज समेत कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

बाइक सवार हत्यारे हत्या कर फरार

सिकंदराबाद निवासी यामीन ( 55 ) पुत्र अकबर प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करते थे। रविवार की तड़के यामीन रोजाना की तरह साइकिल पर सवार होकर मॉर्निंग वॉक को सिकंदराबाद- गुलावटी रोड पर निकले थे। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार 2 बदमाश सामने की तरफ से आए और एक ने यामीन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी । यामीन को 2 गोलियां लगने की बात प्रकाश में आई है। गोलियां मारकर हत्यारे फरार हो गए। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहुलुहान अवस्था में पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने यामीन को मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है। हंगामा या विरोध की संभावना के चलते सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक प्रॉपर्टी डीलर को सुपुर्द-ए-खाक किया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News