Search

78वें स्वतंत्रता दिवस पर कोतवाली परिसर में किया सीओ ने ध्वजारोहण 

400 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली परिसर में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजा रोहण कर तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र गान गाया गया। इस पर्व पर वीर अमर शहिदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।

कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह द्वारा ध्वजा रोहण व राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गयी। कोतवाली परिसर में ध्वजारोहण कर सीओ पूर्णिमा सिंह ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्य परायणता, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलाई।

ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर कोतवाली परिसर को सुंदर-सुंदर तिरंगा लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी रविरतन सिंह, अपराध निरीक्षक सरजेश कुमार, निरीक्षक दिग्विजय शाही, समस्त सभी चौकी इंचार्ज, यूटी उपनिरीक्षक के अलावा समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। तत्पश्चात वहीं सभी चौकी इंचार्ज ने अपने-अपने चौकी में ध्वजारोहण किया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment