Search

स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के अंतर्गत जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों द्वारा मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

242 Views
पेंटिंग प्रतियोगिता में 6 महिला बंदियों एवं 12 पुरूष बंदियों द्वारा किया प्रतिभाग, वहीं निबंध प्रतियोगिता में 4 महिला बंदियों एवं 12 पुरूष बंदियों द्वारा किया प्रतिभाग

बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस 2024 महोत्सव की भव्य तैयारियों के अन्तर्गत जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जागृत किये जाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को कारागार में निरूद्ध बंदियों के द्वारा मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए बन्दियों को देशभक्ति, क्रान्तिकारियों/वीर शहीदों के टॉपिक पर पेंटिंग किये जाने के लिए बताया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में 6 महिला बंदियों एवं 12 पुरूष बंदियों कुल मिलाकर 18 बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बन्दियों द्वारा सुन्दर-सुन्दर, मनमोहक पेंटिंग बनाई गई।

इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। जिसमें बंदियों को काकोरी ट्रेन एक्शन/काकोरी कांड का शीर्षक प्रदान किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 4 महिला बंदियों एवं 12 पुरूष बंदियों कुल मिलाकर 16 बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए बंदियों की पेन्टिग एवं निबन्धों की प्रतियों को सुरक्षित रख लिया गया है। जिनका निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन किये जाने के उपरांत 15 अगस्त 2024 के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जायेगा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment