Search

खोए मोबाइल तलाश कर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरों पर मुस्कान, 19 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को किए सुपुर्द

395 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस ने गुम/खोए हुए 19 मोबाइल को तलाश कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये। जिससे उनके उदास चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार के आदेशानुशार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद के निर्देशन में थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गुम / खोए हुए 19 मोबाइल बरामद किये गये।

सिकंदराबाद पुलिस की सर्विलांस टीम ने गुम हुए मोबाइलों को वापस करने के लिए रविवार को सभी मोबाइल स्वामियों को कोतवाली में बुलाया।

क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, थाना प्रभारी रवि रतन सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र बालियान, सर्विलांस टीम के विपिन जावला द्वारा गुम / खोए हुए अलग-अलग कंपनी के 19 मोबाइल को मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जिससे मोबाइल स्वामियों के उदास चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

मोबाइल स्वामियों को उम्मीद ही नहीं थी कि उनके गुम / खोए हुए उन्हें दोबारा मिल जाएंगे। पुलिस द्वारा गुम / खोए हुए 19 मोबाइल जो बरामद किए गए उनकी कीमत करीब 4 लाख रुपये के आस पास बताई जा रही है।

मोबाइल स्वामियों द्वारा बुलन्दशहर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु सिकन्द्राबाद पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जनपद में गुम / खोए हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है जिसमें क्यूआर कोड / लिंक https://forms.gle/mLEWDm64NvUDwJL69 के माध्यम से जनपद बुलन्दशहर में गुम / खोए हुए मोबाइलों के सम्बंध में शिकायत कर सकते है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News