Search

धूमधाम से निकाली राजा दक्ष की शोभायात्रा

288 Views

विधायक ने आरती कर किया शुभारंभ

सिकंदराबाद। रविवार को राजा दक्ष की शोभायात्रा नगर में बैंड बाजों के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई।
राजा दक्ष प्रजापति की भव्य शोभा यात्रा रविवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने फीता काटकर व आरती कर किया।

शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पूर्व प्रजापति समाज की महिला पुरुषों और युवाओं ने एकत्र होकर महाराज दक्ष प्रजापति भगवान भोलेनाथ आदि देवी देवताओं की झांकियां की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई झारखंडी स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई।

इस दौरान चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित, सुरेंद्र प्रजापति ,राजेंद्र प्रजापति, पीतांबर प्रजापति, जगदीश, धन सिंह, नरेंद्र ,अरुण, रवि कुमार, रोहित, बच्चन, बिट्टू, बॉबी, मानसिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे
Spread the love

Published On

Leave a Comment