Search

सड़क किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव

370 Views

बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव सेमली निवासी भीम सिंह (60) पुत्र छीतर सिंह 28 जुलाई को गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार गया था। शुक्रवार शाम भीम सिंह को मोहल्ला बुध पैठ पर देखा गया था। देर रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई और शनिवार की सुबह एक दुकान के सामने उसका शव पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज न होने पर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया और शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। शनिवार दोपहर बाद शिनाख्त हो गई। मृतक के रिश्तेदार जगपाल ने बताया कि मृतक भीम सिंह के कोई संतान नहीं थी। भीम सिंह की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में मृतक बीमार बताया गया है। देर रात मृतक ने दुकानदार से पानी मांग कर पिया और वहीं आराम के लिए लेट गया था। बीमारी के चलते मौत की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज में भी लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहा है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News