सिकंदराबाद। ओयो होटलों में बढ़ रही वारदात पर मंगलवार को एसडीएम रेनू सिंह और सीओ पूर्णिमा सिंह ने सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के चार ओयो होटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिरोधन रोड स्थित शशांक होटल को सीज कर दिया गया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी रेनू सिंह व सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि सिकन्दराबाद क्षेत्र में ओयो होटलों में सुरक्षा की दृष्टि से औचक निरीक्षण किया गया व होटलों की बारीकी से जांच की गयी।
जिसमें होटलों के रजिस्टर व सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की गई। ओयो होटल की चेकिंग के दौरान सिरोधन रोड स्थित शंशाक होटल में काफी अनियमितताएं पायी गयी। जिस कारण उसको सीज कर दिया गया।

इसके अलावा एसडीएम सीओ ने तीन और ओयो होटलों की चैकिंग की। इस दौरान अफसरों ने मानकों का सत्यापन किया। साथ ही मानकों के अनुसार होटलों को संचालित नहीं किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि होटलों में यदि कोई वारदात होती है तो संचालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। एसडीएम रेनू सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र में चार ओयो होटल का निरीक्षण किया गया। जिसमे सिरोधन रोड स्थित शंशाक होटल में काफी अनियमितताएं पायी गयी। जिस कारण उसको सीज कर दिया गया।

एसडीएम ने चेतावनी दी यदि ओयो होटल में वारदात होती है तो संचालक की जिम्मेदारी होगी। चेकिंग के दौरान एसडीएम, सीओ सहित कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान शशांक होटल में अनियमिताएं पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया गया। सभी संचालकों को हिदायत दी गई है कि मानक के अनुसार होटल का संचालन करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
रेनू सिंह, एसडीएम, सिकंदराबाद
