Search

डीएम एसएसपी की मौजूदगी में मुस्लिम समाज ने कावड़ियों पर की पुष्पवर्षा

Share Now :

WhatsApp
383 Views

मुस्लिम समाज के लोगों ने शिव भक्तों का किया फूल बरसा कर स्वागत

बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने निरीक्षण करते हुए जायजा लिया।

स्याना थाने की सराय चौकी पर लगाए कांवड़ शिविर का भी निरीक्षण करते हुए वहां पर मौजूद कावंडियो से वार्ता कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर हरिद्वार से जल लेकर आए कांवड़ियों को फूल माला एवं फल का वितरण भी किया गया। स्याना कस्बे के हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कांवड़ियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कांवड़ शिविर संचालक को निर्देश दिए गए कि शिविर में कावंडियों को शुद्ध भोजन दिया जाए। साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर तैयार किए जा रहे भोजन का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता को देखा गया।

 

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment